द फॉलोअप टीम, दिल्ली/रांची:
अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से हिंदुओं के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता हैंं। ये समानता के सिद्धांत के खिलाफ भी नहीं है। यह बातें केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई में कही हैं। दरअसल देश के
उच्च न्यायालय के पास एक अजूबा केस आया था। जिसकी सुनवाई करते हुए गत सप्ताह जजों ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या अल्पसंख्यक कल्याण के लिए सरकारी अनुदान देना असंवैधानिक है। कोर्ट ने सरकार से एक सप्ताहमें जवाब देने को कहा था। मंगलवार को हुई सुनवाई में सरकार ने अपना पक्ष रखा। बता दें जनवरी 2020 में ही याचिका पर अदालत ने जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि डेढ़ साल से सरकार ने मामले में जवाब दाखिल नहीं किया है। इस पर एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने 1 हफ्ते में जवाब दाखिल करने की बात कही। जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसकी अनुमति दे दी थी।
क्या है मामला
नीरज शंकर सक्सेना समेत 6 लोगों ने 2019 में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें कहा गया कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र की 14 विशेष योजनाओं का संचालन गलत है। इन योजनाओं के लिए सरकारी खजाने से 4,700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जबकि ऐसा कोई प्रावधान संविधान में नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 27 के अनुसार करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल किसी धर्म विशेष के लिए नहीं किया जा सकता है। लेकिन सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के नाम पर हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यह बहुसंख्यक वर्ग के समानता के मौलिक अधिकार का भी हनन है।
आमया और झारखंड छात्र संघ ने सरकार का किया स्वागत
अदालत में केन्द्र सरकार द्वारा रखे गये पक्ष का ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) और झारखंड छात्र संघ ने समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मोखतार अब्बास नकवी के प्रति आभार जताया है। संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि केंद्र की योजनाएं कानूनी रूप से वैध हैं। ये विभिन्न स्तरों पर अल्पसंख्यक समुदायों के "समावेशी विकास" का लक्ष्य ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
एस अली ने कहा, जरूरत है योजनाओं को धरातल पर उतारन की
एस अली ने कहा कि योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों के बीच असमानताओं को कम करने और शिक्षा के स्तर में सुधार, रोजगार में भागीदारी, कौशल और उद्यमिता विकास, नागरिक सुविधाओं या बुनियादी ढांचे में कमियों को कम करने के लिए हैं। अल्पसंख्यकों के लिए 13 कल्याणकारी योजनाएं संविधान में निहित समानता के सिद्धांतों के विपरीत नहीं हैं। अन्य समुदायों के सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती हैं। जरूरत इसे धरातल पर उतारने की है।