logo

बंदर ने खाई मेहनत की कमाई, लोग देखकर हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल 

बंदर ने खाई मेहनत की कमाई, लोग देखकर हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल 

द फॉलोअप टीम, अमेठी: 

इंसानों की बात करे तो यह हमारी जरूरत में शामिल है कि हमे खुद कमाकर ही अपना पेट भरना होता है। इसके लिए हमें बहुत मेहनत भी करनी होती है। तब जाकर कही हमें दो जून की रोटी नसीब होती है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सोचा भी है कि जानवर को जब भूख लगती है तब वह भी जी तोड़ मेहनत के लिए तैयार हो जाते हैं। नहीं ना लेकिन ऐसा मामला उत्तरप्रदेश में देखने को मिला है। 

बंदर को लगी थी भूख 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां पर एक बंदर को भूख लगी थी।  उसे जब कोई रास्ता ना सूझा तो उसने मेहनत करने की ठानी। उसने मेहनत करके अपना पेट भरना चाहा।  वह एक रेस्टोरेंट पर पहुंच गया और वहां पहुंचकर देखा कि कुछ बर्तन धुलने के लिए रखे हैं। वह बंदर उन बर्तनों को धोने लगा।  मेहनती बंदर को देखने के लिए आस पास के दूकानदार भी पहुंच गए।

 

लोगों की लगी भीड़ 

इस मेहनती बंदर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। देखते ही देखते रेस्टोरेंट के भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लेकिन, बंदर अपने काम में लगा रहा। लोग उसका वीडियो शूट करने लगे और सोशल मिडिया पर बंदर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।