logo

ताऊते तूफान की वजह से जल्दी आएगा मानसून, झारखंड में 13 जून को करेगा प्रवेश

8764news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :

राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश हुई। बता दें कि रांची में एक घंटे में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गर्ई। करीब 40 किमी की रफ्तार से हवा चली और कई जगह वज्रपात भी हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि बंगाल से ओडिशा तक एक टर्फ लाइन झारखंड होकर गुजरा है। वहीं, बताया गया की ताउते (taute) के वजह से मानसून( Monsoon) इस वर्ष समय से थोड़ा पहले प्रवेश करेगा। 

झारखंड में मानसून का 13 जून को प्रवेश
मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले बताया था कि झारखंड में मानसून का प्रवेश 10 जून को होगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक अब झारखंड में मानसून का प्रवेश 13 जून को होगा। 13 जून को मानसून के प्रवेश की सूचना के साथ ही किसानों ने बुआई और रोपाई की शुरुआत कर दी है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी किसानों से तैयार रहने को कहा है। बीज और खाद किसानों को दिया जा रहा है। 

बंजर भूमि को उपयोगी बनाने के लिए पेड़ लगायें
अपने जारी बुलेटिन में नोडल अधिकारी ने बताया की बंजर भूमि को उपयोगी बनाने के लिए फल वृक्ष या दरख्त वाले पेड़ लगाए। किसानों को पपीता की व्यावसायिक खेती की शुरुआत के लिए पॉलिथीन के थैले में मिट्टी और सड़ी गोबर की खाद मिलाकर भर देने और बीज डालने के बाद आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है।