logo

झारखंड में छाई हरियाली, बरसेगा अभी और पानी, बिजली गिरने की भी आशंका

10599news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
मौसम ने जब से करवट बदला है, झारखंड में हरियाली छा गई है। मौसम के अभी और सुहाना रहने के अनुमान हैं। पानी जमकर बरसने और बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग ने बताई है। 9 जुलाई को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने ऐसे में सतर्क रहने और की सलाह दी है।  साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों को पेड़ों के नीचे रुकने से मना किया गया है। अगर आज की ही बात करें तो सुबह से ही बारिश लगातार हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। दरअसल पिछले सप्ताह मानसून कमजोर पड़ गया था। लेकिन इस सप्ताह मानसून फिर सक्रिय हुआ है।



इस सप्ताह की सबसे अधिक बारिश 
बीते बुधवार काे शाम 4 बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। माैसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 36 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जुलाई के पहले सप्ताह एक दिन में यह सबसे अधिक बारिश है। तेज बारिश के कारण सड़काें पर जलजमाव हाे गया। इस दौरान जमशेदपुर की अधिकतम तापमान 37.22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।