logo

Jharkhand monsoon update : रविवार की सुबह झारखंड पहुंचेगा मानसून, जानिये कहां कितनी होगी बारिश

9674news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखण्ड के मौजूदा मौसम का हाल देखते हुए मौसम विभाग(weather department) ने बताया कि पूरे राज्य में मानसून कल यानि रविवार को प्रवेश करेगा। फिलहाल झारखंड में प्री मानसून(pre monsoon) का असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में मानसून के प्रवेश के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश 
बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। इसके कारण अलगे तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों मे तेज बारिश के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 11जून से 15जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की शाम को राजधानी रांची, समेत पाकुर, दुमका, गोड्डा, बोकारो, चतरा, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश हुई।

कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना 
इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर वज्रपात के लिए भी मौसम विभाग ने कई बार अलर्ट जारी किया। राजधानी रांची में केवल तीन घंटे में ही 21 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून के प्रवेश के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है।