logo

झारखंड में अभी सक्रिय है मानसून, 22 अगस्त तक प्रदेश में जारी रहेगी बारिश

11949news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 


झारखंड में मानसून सक्रिय है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का मानना है कि झारखंड में लो प्रेशर का एरिया अब कमजोर हो गया है। हालांकि झारखंड के आसपास यानी पड़ोसी राज्यं में भी भी एक साइक्लॉनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अभी और बारिश होगी। 

मानसून टर्फ जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है
मानसून टर्फ जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। इसके कारण 20-21 अगस्त तक राज्य में गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 22 अगस्त के बाद ही आसमान साफ हो सकेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 


राजधानी रांची में भी अभी होती रहेगी बारिश
राजधानी रांची में भी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में यहां 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की ग है। गुरुवार को भी रांची मे बादल छाये हैं। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। बारिश के कारण रांची में अधिकतम आद्रता क स्तर 98 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। 


सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड
राज्य में बीते 24 घंटे से मानसून सक्रिय है। सबसे ज्यादा बारिश खूंटी के अड़की में रिकॉऱ् की गई। यहां 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्यियस देवघर में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान चाइबासा में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्यियस तक रिकॉर्ड किया गया