logo

Jharkhand Weather Report: कमजोर हुआ मानसून! जानिए, अगले 1 सप्ताह तक किन इलाकों में होगी बारिश

12050news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक के लिए मानसून की यही स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है। 24 घंटों  में सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 31 मिमी रिकार्ड की गई। सोमवार को राज्य में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रांची में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

सितंबर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लगातार बदल रहे सिनौप्टीक फीचर के कारण मानसून कमजोर हो गया है। दक्षिण पूर्व मानसून के टर्फ पूरी तरह से हवा की दिशा से प्रभावित होते हैं। सितंबर के महीने में बंगाल की खाड़ी और देश के अलग-अलग हिस्सों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। असर पूरे देश के मौसम पर पड़ेगा। 

दिल्ली में होगी जोरदार बारिश 
दिल्ली-एनसीआर में आज और कल तेज बारिश की संभावना है।  कल के बाद बारिश नहीं होगी। 28 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर में बारिश न होने के साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ेगा। उधर यूपी में भी अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ केरल के अलग-अलग हिस्सों और तमिलनाडु की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।