logo

गर्मी और उमस 28 अगस्त तक बरकरार रहेगी, इन जिलों में हुई सबसे कम बारिश 

12124news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में मानसून कमजोर हो रहा है। बुधवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम साफ है। आंशिक रूप से कहीं कहीं बादल दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह से ही धूप खिली है, इसलिए लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी होने से उमस भी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त तक मानसून कमजोर ही रहेगा और लोगों को ऐसी ही उमस का सामना करना पड़ेगा। झारखंड के दूसरे जिलों की स्थिति भी लगभग ऐसी ही रहेगी। 28 के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकते है। हालांकि इस बीच में हल्की-हलकी बारिश भी होते रहने की संभावना है। 

तापमान में नहीं होगा बदलाव 

हलकी बारिश कभी कभी होगी लेकिन  उससे अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक रह सकती है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून की स्थिति कमजोर रहेगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। मानसून कमजोर होने से सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में कम बारिश के कारण फसल प्रभावित हो रहे हैं। सबसे कम बारिश गुमला जिला में हुई है। 

इन जिलों में कम बारिश 

गुमला के अलावा सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पाकुड़, खुंटी और चतरा में भी कम बारिश हुई  है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश 32.4 मिमी बोकारो में रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान देवघर में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।