logo

भारत में मानसून की एंट्री 1 जून को, 10 जून के बाद जमशेदपुर और साहिबगंज के जरिए झारखंड में प्रवेश

8215news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची :
देशवासियों को अब गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। बता दें कि इस वर्ष मानसून (Monsoon) एक जून को सामान्य समय पर ही केरल में दस्तक देगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) द्वारा जारी पूर्वानुमान में बात सामने आयी है। मानसून से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

प्रदेश में होगी अच्छी बारिश
अब 15 मई को मानसून अनुमान का अपडेट जारी होगा और इसके साथ ही विभाग 31 मई को इस बार बारिश वितरण का विस्तृत पूर्वानुमान भी साझा करेगा। केंद्रीय मृदा विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन (M. Rajeevan) ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। इस बार अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 

झारखंड में 15 जून से मानसून
बात करें झारखण्ड की तो मौसम विभाग रांची ने कहा है कि राज्य में 10 जून के बाद मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून जमशेदपुर और साहिबगंज के रास्ते प्रवेश करेगा। 20 जून तक पूरे झारखंड में मानसून आने की उम्मीद है।