logo

Monsoon In Jharkhand: 13 जून के बाद राज्य में प्रवेश करेगा मानसून, तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बारिश

9525news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में इस साल मानसून (Monsoon) समय से प्रवेश करेगा। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मानसून इस वर्ष 13 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाडी़ में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद(Abhishek Anand) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दवाब के क्षेत्र के कारण राज्य में मानसून के आगमन को गति मिलेगी। वर्तमान में मानसून का असर लगभग पूरे दक्षिण भारत पर देखने के लिए मिल रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलावर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला आदि इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, वज्रपात सहित 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम की ये हालत 11 जून तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट(yellow alert)जारी किया है।

पूरे झारखंड में जारी है झुलसाने वाली गर्मी
इसके साथ ही मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) ने अपने जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को भी राजधानी में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में प्री मानसून (pre monsoon) की स्थिति कमजोर रही। इसके साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 26 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 39.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।