logo

Jharkhand monsoon update : 48 घंटो के भीतर राज्य में मानसून करेगा प्रवेश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका

9646news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
देश में कई राज्यों में मानसून(monsoon) प्रवेश कर चुका है। अब झारखंड में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) के अनुसार पूरे राज्य में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही गुरुवार को राजधानी रांची सहित पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, साहेबगंज, देवघर में दिन में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी।

तेज हवाओं के साथ मानसून करेगा प्रवेश 
अगले 48 घंटों में राज्य में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। इसके कारण अलगे दो से तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों मे तेज बारिश के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 11जून से 15 जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र गहरा
इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर वज्रपात के लिए भी मौसम विभाग ने कई बार अलर्ट जारी किया। राजधानी रांची में केवल तीन घंटे में ही 21 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून के प्रवेश के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है।