logo

India Corona Update: देश में 75 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का हुआ वैक्सीनेशन, कब बनेगी हर्ड इम्युनिटी! 

12809news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारत ने वैक्सीनेशन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 75 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार 324 नागरिकों को वैक्सीन लगी है। इनमें से बीते 24 घंटे में 78 लाख 66 हजार 950 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। रफ्तार ठीक है। 

कितने नागरिकों को लग चुका है टीका! 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार 718 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया है। इनमें से 86 लाख 13 हजार 207 हेल्थ वर्कर्स को दूसरा डोज भी लगा दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 1 करोड़ 83 लाख 38 हजार 867 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया है। इनमें से 1 करोड़ 41 लाख 7 हजार 30 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन का सेकेंड डोज भी लगाया जा चुका है। 18 से 44 साल के आयुवर्ग की बात की जाये तो 30 करोड़ 32 लाख 52 हजार 342 नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 4 करोड़ 54 लाख 19 हजार 375 नागरिकों को सेकेंड डोज भी लगाया जा चुका है। हालांकि मास इम्युनिटी के लिहाज से ये काफी कम है। 

भारत में रिकवरी रेट 97.58 फीसदी पहुंचा
गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में 37 हजार 127 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार 159 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रे 97.58 फीसदी है। एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 62 हजार 207 है। गौरतलब है कि इस समय देश में रोजाना औसतन 25 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। 

आखिर तक खत्म होगी कोरोना महामारी
इस बीच हर एक के मन में ये सवाल है कि कोरोना महामारी कब खत्म होगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी निकट भविष्य में खत्म नहीं होगी, लेकिन उसकी मारक क्षमता जरूर कम हो जायेगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी तभी खत्म होगी जब या तो सभी नागरिकों का टीकाकरण हो जाए या फिर सभी नागरिकों को कोरोना संक्रमण हो जाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल लोगों को सावधानी बरतना होगा।