logo

पति और सौतन ने महिला को घर से निकाला, पीड़िता ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

6560news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
एक परेशान कर देनी वाली घटना सामने आ रही है, महिला थाना में एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ पहुंची। अपने पति, सौतन और ससुराल की प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पति और ससुराल वाले ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

क्या है मामला 
बता दें कि जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडहरा की निवासी है। पीड़िता का नाम आसिया परवीन है। आसिया का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसे गैराज में रखा गया और सास-ससुर, ननंद-ननदोई और सौतन ने एकजुट होकर मारपीट भी की जिसके बाद से वह न्याय पाने की आस में भटक रही है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।