logo

झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं, भाजपा नेता को टारगेट कर हत्या की जा रही है: दीपक प्रकाश

13152news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश आज ने ओरमांझी के पुंदाग पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिवंगत जीतराम मुंडा के परिजनों से मुलाकात की। परिवार से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया। परिजनों ने दीपक प्रकाश से घटना की सीबीआई जांच कराने की बात कही। परिजनों को सांत्वना देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि इस घटना से पूरी पार्टी स्तब्ध हैं। इस घटना को पार्टी ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। प्रदेश से लेकर केंद्र तक की नज़र इस घटना पर है। जीतराम मुंडा पार्टी के एक होनहार प्रतिभाशाली आदिवासी नेता थे। उनका इस तरह से जाना बहुत बड़ी क्षति है। 

जल्द डीजीपी से होगी मुलाक़ात 
दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीजीपी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दवाब बनायेगी। जब तक अपराधी गिरफ्तार नही हो जाते तब तक पार्टी के एक एक कार्यकर्ता चैन से नही बैठेगा। राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। राज्य में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हत्या किया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर लाठी डंडे से पीटा जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी एफआईआर किया जा रहा है। राज्य में आम से लेकर खास कोई भी सुरक्षित नही है।