logo

प्रसव पीड़ा में खुद साइकल चलाकर अस्पताल पहुंची सांसद, फेसबुक पर दी जानकारी 

15517news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
कहा जाता है कि इस दुनिया में सबसे भीषण दर्द में एक दर्द होता है प्रसव पीड़ा। इस पीड़ा में महिला की हालत क्या रहती है यह किसी से छिपा नहीं है। पर क्या आप सोच सकते हैं कि इस मुश्किल वक्त में कोई महिला खुद से साइकल चलाकर अस्पताल जा सकती है, नहीं ना! आप नही सोच सकते लेकिन ऐसा हुआ है। न्यूजीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर ने रविवार को अस्पताल का सफर साइकिल से तय किया। अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद सांसद ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया है। 

फेसबुक पेज पर दी जानकारी 
सांसद जूली ऐनी जेंटर ने बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद फेसबुक पेज से जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज सुबह 3.04 बजे हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में प्रसव पीड़ा में साइकिल नहीं चलाने की योजना बना रही थी, लेकिन अंत में यह हुआ। सांसद ने बताया  कि जब वह सुबह दो बजे अस्पताल जाने के लिए निकली, तो उनकी पीड़ा तब अधिक नहीं थी, अस्पताल पहुंचने के बाद उनका दर्द बढ़ा।, अब हमारे पास एक स्वस्थ, खुश बच्चा है। जो अपने पिता के साथ सो रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वर्ष 2018 में जेंटर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, तब भी उन्हें साइकिल से ही अस्पताल ले जाया गया था।

अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध है न्यूजीलैंड के नेता 
ऐनी जेंटर के पास न्यूजीलैंड-अमेरिकी की दोहरी नागरिकता है। वह पर्यावरण को लेकर अपने अभियान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वैसे भी न्यूजीलैंड नेताओं की सादगी है पूरी दुनिया में मशहूर है। यह देश पहले से ही जमीन से जुड़े राजनेताओं के लिए जाना जाता है, इससे पहले प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी अपने बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश लिया था और अपने तीन महीने के बच्चे को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में लाई क्योंकि वह अभी भी स्तनपान कर रही थी।