logo

भाजपा से लौट के मुकुल रॉय घर टीएमसी में आए, साथ बेटा को भी लाया

भाजपा से लौट के मुकुल रॉय घर टीएमसी में आए, साथ बेटा को भी लाया
द फॉलोअप टीम, कोलकाता:
मुकुल रॉय आखिर अपने सियासी घर लौट आए। भाजपा छोड़ आज टीएमसी में शामिल हो गए। साल 2017 में वो भाजपा में शामिल हो गए थे और वर्तमान में भाजपा के राज्य सभा सदस्य हैं। तृणमूल भवन में ममता बनर्जी के साथ 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। जब 2 जून को मुकुल रॉय की बीमार पत्नी को देखने के लिए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी  अस्पताल पहुंचे थे, तभी अटकलें तेज हो गईं थीं कि राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है और ऐसा ही हुआ। मुकुल रॉय की घर वापसी के बाद बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। 

टीएमसी में लौटकर बोले मुकुल रॉय,  बीजेपी में शोषण ज्यादा। घर वापसी पर अच्छा लग रहा।
ममता बनर्जी बोलीं, पहले की तरह मुकुल रॉय पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे, TMC एक परिवार है।



ममता बनर्जी के सामने हुए शामिल 
मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ममता बनर्जी ने उनका अभिनंदन किया। इससे पहले बुधवार को टीएमसी के सीनियर लीडर और सांसद सौगत रॉय ने भी मुकुल रॉय के पार्टी में आने के स्पष्ट संकेत दिए थे। सौगत रॉय ने मुकुल की तारीफ करते हुए कहा था कि भले ही वह टीएमसी छोड़कर गए थे, लेकिन सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था।  मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी बीजेपी के लिए करारा झटका होगी, जो उन्हें बंगाल में अपने भविष्य के लिहाज से अहम मान रही थी।



भाजपा की बैठक में नहीं हुए थे शामिल 
मुकुल रॉय पिछले दिनों हुई कोलकाता बीजेपी की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय पहले मुकुल रॉय ने टीएमसी में जाने की अटकलों को खारिज किया था और खुद को बीजेपी का सिपाही बताया था। लेकिन आज कुछ और ही हुआ। वह दोबारा से अपने घर की और लौट गए हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद से ही उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि उनको टीएमसी में शामिल होना है। टीएमसी में मुकुल रॉय का कद कभी ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर का हुआ करता था। उन्होंने टीएमसी छोड़ी तो बीजेपी का दामन थाम लिया, वे 1998 से ही बंगाल की राजनीति में हैं।