logo

अखिलेश कहते रह गए बीजेपी का टीका, नेताजी ने ले ली वैक्सीन की पहली डोज

अखिलेश कहते रह गए बीजेपी का टीका, नेताजी ने ले ली वैक्सीन की पहली डोज
द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
नेताजी के उपनाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) की पहली डोज सोमवार को ले ली है। उनका वैक्सीन लेना इसलिए हैरानी की बात है क्योंकि उनके बेटे अखिलेश यादव लगातार इस वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं। वह कहते हैं कि यह भाजपा का वैक्सीन है। 81 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने मेदांता हॉस्पिटल में यह टीका लिया। उनकी बहू अपर्णा यादव ने पिछले महीने ही लखनऊ वैक्सीन ले लिया था।

क्या कहते हैं अखिलेश
समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वैक्सीन बताया था। उन्होंने कहा था कि वो वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।अब देखना यह है कि वह अपनी बातों पर कब तक अडिग रहते है। एक तरफ जहां उनके पिता और घर की बहू ने वैक्सीन ले लिया है तो ऐसे में उनका विरोध करना इस मुद्दे को और दिलचस्प बनाता है।


बीजेपी पर भरोसा नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो यह तक कहा था कि मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि उन्हें बीजेपी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है। ताली और थाली से ही कोरोना भगा दे ना। मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।