logo

कुर्ला गैं'गरेप और ह'त्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, दोनों पीड़िता के परिचित हैं

कुर्ला गैं'गरेप और ह'त्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, दोनों पीड़िता के परिचित हैं

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

मुंबई के कुर्ला में एक 20 वर्षीय युवती का श'व मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्क'र्म किये जाने की पुष्टि हुई थी। अब सूचना मिली है कि पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा। 

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक विनोबा भावे पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़िता को जानते थे। फिलहाल जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

कुर्ला में खाली इमारत में मिला था शव
गौरतलब है कि शनिवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में 20 वर्षीय महिला का श'व बरामद किया था। युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्क'र्म करने के बाद ह'त्या करने की बात कही गई थी। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि युवती का श'व कुर्ला इलाका स्थित एक खाली इमारत में मिला था। 

इन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
युवती का श'व सड़'ना शुरू हो चुका था। मामले में आईपीसी की धारा-376 (बला'त्कार) और धारा-302 (ह'त्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।