द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बबिता जी को तो आप जानते ही होंगे। हां भाई वही बबिता जी जिन्हे आप सोच रहें है। पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर तो कभी शो को छोड़ने को लेकर। लेकिन इस बार बैबते जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। जी हां मुनमुन दत्ता और शो में ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट की रिलेशनशिप की ख़बरें इनदिनों खूब चर्चे में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते और बढ़ती नजदीकियों को लेकर बातें हो रही है।

9 साल छोटे हैं राज
राज अनादकट अक्सर मुनमुन दत्ता के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कमेंट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दोनों के रिश्ते की जानकारी उनके परिवारवालों को भी है। साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच कुछ है। बता दें कि राज, मुनमुन दत्ता से 9 साल छोटे हैं। राज अभी 24 साल के हैं वहीं मुनमुन 33 साल की हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम दोनों के रिश्ते का सम्मान करती है। कोई उनका मजाक नहीं उड़ाता। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी प्यार भी है लेकिन दोनों सेट पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का समय नहीं निकालते। हालांकि अभी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं है।

जेठालाल हो रहे ट्रेंड
वहीं इस चर्चे के बाद जेठालाल पर खूब मीम बन रहे हैं। ट्विटर पर #jethalal ट्रेंड करने लगा है। दरअसल, सब जानते हैं कि शो में जेठा जी मन ही मन बबीता जी को कितना चाहते हैं। ऐसे में फैंस Memes और Jokes से यही बता रहे हैं कि ऑनस्क्रीन बेटे का बबीता जी को डेट करना जेठालाल को कितना दुख देगा।