द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
म्यांमार की अपदस्थ नेता आगं सान सू ची को 4 साल कैद की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि आंग सान सू ची के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं लेकिन पहली बार किसी मामले में उनको सजा मिली है। गौरतलब है कि सू ची पर लोगों को भड़काने और प्राकृतिक आपदा कानून के तहत कोविड नियमों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है और सजा सुनाई गई है।
आंग सान सू की पर लगे 11 आरोप
गौरतलब है कि म्यांमार की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू ची पर 11 आरोप लगाये गये हैं। सू ची ने इन सभी आरोपों से इंकार किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2021 में सेना द्वारा तख्तापलट किये जाने तक 76 वर्षीय सू ची म्यांमार में एक चुनी हुई सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही थी। सेना ने आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
बीते 1 साल से नजरबंद हैं सू ची
सेना द्वारा म्यांमार की सत्ता हथियाने के बाद से ही सू ची को नजरबंद रखा गया है। उनके खिलाफ कई मामले चलाई गये। उन पर भ्रष्टाचार, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन करने और जनता को भड़काने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि आंग सान सू ची संयुक्त राष्ट्र संघ की महासचिव भी रह चुकी हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में अहम पद संभाले हैं।