logo

मंगल पर दिखी 'बर्फ की परतें', NASA की नई तस्वीरों से हैरान करने वाला खुलासा

मंगल पर दिखी 'बर्फ की परतें', NASA की नई तस्वीरों से हैरान करने वाला खुलासा

द फॉलोअप टीम ,

 मंगल ग्रह की नई तस्वीरें नासा ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की हैं। ये तस्वीरें आपको  ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में जमी बर्फ की याद दिला देंगी।  

धरती की तरह ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की तरफ बर्फ

हाल ही में नासा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि मंगल ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ की झील दिखाई दे रही है। इस तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो मंगल ग्रह पर भी धरती की तरह ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की तरफ विशाल मात्रा में बर्फ जमी हुई है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने संशय जताते हुए कहा है कि यह इस बात को लेकर पूरी तरह अभी आश्वस्त नहीं हैं। हो सकता है कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा बर्फ पानी ही हो। नासा के वैज्ञानिकों ने अब एक नया खुलासा करते हुए कहा है कि जब बारीकी से इन तस्वीरों और राडार सिग्नलों की जांच की तो पता चला कि ये चिकनी मिट्टी भी हो सकती है। नए रिसर्च पेपर्स में अब यह दावा किया गया है कि मंगल ग्रह पर मौजूद झीलों को सुखाने में चिकनी मिट्टी का भी बड़ा योगदान हो सकता है। 

जहां पानी , वहाँं जीवन 

नासा ने अपनी साइट पर लिखा है कि : " जहां पर पानी होता है, वहां पर जीवन होता है. लेकिन यह सिद्धांत सिर्फ धरती पर ही लागू हो रहा है. इसलिए हमारे वैज्ञानिक मंगल ग्रह की सूखी जमीन पर तरल पानी की खोज कर रहे हैं। हालांकि लाल ग्रह पर पानी की खोज करना इतना आसान नहीं है। दूर से देखने और तस्वीरों की जांच करने पर पता चलता है कि मंगल ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर बहुतायत में बर्फ है। " 

नासा ने आगे  लिखा है कि : " अगर जरा सी गर्मी होती है तो बर्फ पिघलकर पानी हो जाता है. लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रहती। तरल पानी कुछ सेकेंड्स में ही भाप बन कर  उड़ जाता है। मंगल ग्रह के वायुमंडल में लापता हो जाता है। साल 2018 में इटली ने मंगल ग्रह के ध्रुव पर सतह की नीचे बर्फीली झीलें खोजी थीं। उन्होंने इसके सबूत यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर (Mars Express Orbiter) से जुटाए थे। "