द फॉलोअप टीम, डेस्क:
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के बीच पेरिस में मुलाकात हुई। दोनों के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग विस्तार, नए खतरों से निपटने को लेकर आपसी सहयोग, भारत में रक्षा औद्योगीकरण औऱ आत्मनिर्भर मिशन को समर्थन देने के तरीकों पर चर्चा हुई। पेरिस में मौजूद भारतीय दूतावास ने ये जानकारी दी।
भारत ने यूरोपिय संघ की रणनीति का स्वागत किया
भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत ने यूरोपिय संघ की इंडो-पैसिफिक रणनीति का स्वागत किया। कहा कि 2022 की पहली छमाही में यूरोपिय संघ के फ्रांसीसी राष्ट्रपतिके रूप में फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में यूरोपिय संघ को औऱ आकार देने के अवसर के रूप में देखा जिसमें सुरक्षा, कनेक्टिविटी, स्थिरता और आर्थिक विकास शामिल है। उम्मीद है कि दोनों देश साझी भागीदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।

एनएसए अजीत डोभाल की फ्रांसीसी अधिकारी से वार्ता
गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने बीते पांच नवंबर को एक व्यापक, भविष्योन्मुखी रणनीति को लेकर वार्ता की। दोनों देशों के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांतिऔऱ सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण साझेदारी का विकास हुआ है।

दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपने दृष्टिकोण व्यक्त किये
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दोहराया कि फ्रांस, भारत के प्रमुख वैश्विक और इंडो-पैसिफिक भागीदारों में से एक है। दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों द्वारा व्यक्त किए गये दृष्टिकोण की पुष्टि की। हाल ही में रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में एक बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये थे।
