द फॉलोअप टीम, रांची:
नीट 2021 का रिजल्ट घोषित हो गया है। एनटीए ने अपनी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर रिजल्ट (NEET UG Result 2021) भेजकर छात्रों को चौंका दिया है। एनटीए ने परिक्षा नोटिस में ही जानकारी दी है कि कैंडिडेट्स को किन बातों का ध्यान रखना है । NEET UG के लिए रजिस्टर कराने वाले कुल 16.14 लाख उम्मीदवारों में से 95 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने परीक्षा दी थी। पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट जारी होने में अधिक समय लगा है।
मृणाल कुटेरी को रैंक 1
नीट यूजी परीक्षा में मृणाल कुटेरी अव्वल हुए है। उन्हे AIR -1 हासिल हुआ है। तन्मय गुप्ता ने रैंक 2 और कार्तिका जी नायर ने AIR- 3 हासिल की है। एनटीए के मुताबिक परिणाम आठ बजे बाद एनटीए की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया।


इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट आने के बाद अगर किसी भी लेवल पर यह पता चलता है कि कैंडिडेट्स ने फर्जी दस्तावेज लगाए हैं या फिर उसने अपने बारे में झूठी सूचना दी है तो उस कैंडिडेट को कई तरह की सजा मिल सकता है। 3 साल के लिए उम्मीदवार के परीक्षा देने पर रोक भी लग सकती है।
ध्यान रहो कि आंसर-की का पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है.
केंद्र व राज्य सरकार की संस्थाएं नीट रिजल्ट का उपयोग कर सकती हैं, इसका उपयोग ये सरकारें संबंधित पात्रता, व अन्य मानदंड के अनुसार करती हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद केवल 90 दिन तक ही यह वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में रिजल्ट को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान नई दिल्ली सीमा क्षेत्राधिकार के तहत ही होगा।