logo

रद्द नहीं की जाएगी NEET और JEE Main की परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिया संकेत

रद्द नहीं की जाएगी NEET और JEE Main की परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिया संकेत
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
कोरोना की दूसरी लहर की वजह सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गयी। अब सवाल उठने लगा था कि क्या नीट और जेईई की परीक्षायें भी रद्द की जायेगीं। सरकार पर इन परीक्षाओं को भी रद्द करने का दवाब बनने लगा था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ये स्पष्ट कर दिया है कि नीट और जेईई मेन की परीक्षा रद्द नहीं की जायेगी। समय में थोड़ा फेर-बदल किया जा सकता है। 

स्थिति ठीक होते ही ली जायेगी परीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में संतोषजनक सुधार होने पर नीट और जेईई की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संकेत दिया है कि नीट और जेईई मेन से जुड़ी परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जायेगा। 

पीएमओ से एनटीए को मिली हरी झंडी
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और एनटीए से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक नीट और जेईई मेन की परीक्षा को आयोजित कराने के संबंध में पीएमओ से हरी झंडी मिल गई है। परीक्षाओं को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि ्यादातर राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई है। छात्रों को इंटरनल के आधार पर मार्क्स दिया जायेगा। वैसे में इन प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं को बगैर प्रवेश परीक्षा के छात्रों का चयन करना तर्कसंगत नहीं होगा। इससे कई तरह की पेचीदगियां पैदा होंगी। इसका जोखिम नहीं लिया जा सकता। 

यूनिवर्सिटी दाखिला की प्रवेश परीक्षा
गौरतलब है कि दिल्ली और महाराष्ट्र सहित तमाम कोरोना प्रभावित राज्यों में अब मामले कम होने लगे हैं। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या घटी है। लॉकडाउन हटाया जा रहा है। इस बात से भी शिक्षा मंत्रालय काफी उत्साहित है। केवल नीट और जेईई मेन ही नहीं बल्कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन फी करवाने की तैयारी है।