logo

NEET अभ्यर्थियों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, चलेगी विशेष टेन; यूपी-बिहार के इन जगहों से होकर गुजरेगी

NEET2.jpg

NEET EXAM 2026: 
NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने राहत देते हुए बड़ी सौगात दी है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 20 और 21 जून को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा ट्रेन चलेगी। इसके अलावा 21 जून को तीन नियमित ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी होगी।

अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम
इसकी जानकारी देते हुए वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 और 21 जून को परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 20 जून को प्रयागराज रामबाग से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और झूसी, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, शामकौड़िया, मसरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, सासामुसा, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज और पिपराइच स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

सभी कोच होंगे अनारक्षित
अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के सभी डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के होंगे। वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 जून को गाड़ी संख्या 19489, 11071 और 15268 का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा। रेलवे का मानना है कि इससे अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी और वे अपने सेंटर पर आसानी से समय पर पहुंच पाएंगे। इसको लेकर रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों औऱ उनके परिजनों से अपील की है कि वे रेलवे द्वारा चलाये गए विशेष ट्रेन का लाभ उठाये।

Tags - NEET Exam 2026 NEET aspirants special train Railway special train for NEET