logo

पटना में खूनी खेल! पड़ोसियो के बीच विवाद में गयी 1 की जान, कई लोग गंभीर रूप से घायल

7856news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:

पटना के खगौल में मंगलवार को दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक परिवार ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये पूरी घटना राजधानी पटना के खगौल थानाक्षेत्र की है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। 

कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए
लेखागार में डीएवी स्कूल के पीछे रहने वाले राकेश कुमार सिंह के परिवार पर उनके पड़ोसी सुरेश कुमार सिंह के परिवार ने जानलेवा हमला किया। आरोपी परिवार के हाथ में तलवार, लाठी और डंडा था। उन लोगों ने पीड़ित राकेश सिंह के परिवार को बेरहमी से पीटा। राकेश कुमार सिंह के पिता को चोट लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी अस्पताल में इलाजरत है। सभी का सिर फट गया है। हाथ पैर टूट गए है। नीतू देवी की उंगली कट गई है। घायलों का इलाज जारी है। 

बोरिंग की पाइप को लेकर था झगड़ा
घटनास्थल पर पहुंची दानापुर थाना ने पीड़ित परिवार का बयान लिया। घायल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार सिंह से बोरिंग की पाइप को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। जिसकी जानकारी खगौल थाना को लिखित रूप में पहले से ही दे दी गयी थी। इसकी जानकारी खगौल थाना को थी। मंगलवार को फिर सुरेश सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके घर आ गए। सभी के हाथ में रॉड, तलवार, लाठी, सरिया था, जिससे राकेश कुमार सिंह के परिवार पर हमला किया गया।