logo

शादी के 15 दिन बाद ही उजड़ी नव-विवाहिता की मांग, कोरोना ने छीन लिया पति

8607news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोपालगंज:
कोरोना महामारी के बीच बिहार के गोपालगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां शादी के महज पंद्रह दिन बाद दूल्हे की मौत हो गयी। दुल्हन विश्वास नहीं कर पा रही है कि शादी के महज 15 दिन बाद उसकी मांग उज़़ड़ गयी। मामला गोपालगंज के कटेया थानाक्षेत्र का है। 



चर्चा का विषय बनी दुर्गेश की मौत
गोपालगंज के कटेया थानाक्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर गांव में 30 वर्षीय दुर्गेश पांडेय की शादी बनकटवा गांव निवासी प्रियंका मिश्रा के साथ हुई थी। शादी 28 अप्रैल को संपन्न हुई। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही दुर्गेश पांडेय की मौत हो गयी। पूरे कटेया प्रखंड में इस घटना की काफी चर्चा है। अपना हो या पराया, हर किसी के मुंह से ये बात सुनकर आह निकल जाती है। 

बतौर शिक्षक कार्यरत थे दुर्गेश पांडेय
दुर्गेश पांडेय ज्ञानेश्वरी उच्च विद्यालय गौरा बाजार में बतौर गेस्ट फैकेल्टी टीचर के रूप में कार्यरत थे। दुर्गेश की शादी प्रियंका मिश्रा के साथ हुई। 28 अप्रैल को शादी थी। 29 अप्रैल से दुर्गेश की तबीयत खराब हो गयी। पहले लगा कि शायद थकान वजह होगी। 5 मई को हालत बिगड़ने पर दुर्गेश को गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दुर्गेश का अंतिम संस्कार गोरखपुर में ही कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।