logo

Breaking: झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का ओलंपिक महिला हॉकी टीम में हुआ चयन

Breaking: झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का ओलंपिक महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
द फॉलोअप टीम, रांची:
खूंटी की रहने वाली निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे का चयन भारतीय ओलंपिक महिला हॉकी टीम में हुआ है। यह पहला मौका है जब झारखंड की दो हॉकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में भाग लेंगी। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। जिसमें झारखंड की निक्की प्रधान डिफेंडर जबकि सलीमा का चयन मिडफील्डर के तौर पर किया गया है। इससे पहले पुरुष या महिला हॉकी टीम में कभी भी झारखंड के दो खिलाड़ी भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। सलीमा सिमडेगा आवासीय सेंटर कि प्रशिक्षु रही हैं और उनकी खोज प्रतिमा वरवा हैं। जबकि निक्की के कोच दशरथ महतो हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों व खेल प्रशासकों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। हॉकी के प्रशंसकों को आशा है कि 1980 से हॉकी में पदकों का टोटा इस बार खत्म होगा। महिला हॉकी में भारत ने पहली बार 2016 में ही भाग लिया था। टीम के लिए यह दूसरा मौका है कि वे ओलंपिक में भाग ले रही हैं।



40 साल बाद सिमडेगा झारखंड की बेटी को मिला ओलम्पिक का टिकट
सिमडेगा जिले में 40 साल बाद किसी को ओलम्पिक का टिकट मिला है। सिमडेगा की सलीमा टेटे को ओलम्पिक का टिकट मिला है। सलीमा हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित यूथ ओलिंपिक गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सलीमा टेटे ने की थी। उनकी की कप्तानी में भारत ने रजत पदक जीता था। तब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हेंय सम्मानित करते हुए कहा था, बहुत गर्व की बात है।