logo

नोबल लॉरेट मलाला युसुफजई ने रचा लिया ब्याह, शेयर की तस्वीरें

नोबल लॉरेट मलाला युसुफजई ने रचा लिया ब्याह, शेयर की तस्वीरें

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

Today marks a precious day in my life. Asser and I tied the knot to be partners for life. We celebrated a small nikkah ceremony at home in Birmingham with our families. Please send us your prayers. We are excited to walk together for the journey ahead.

11:13 PM · Nov 9, 2021

उक्त ट्वीट मलाला युसुफजई ने कल किया। साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। दोनों चीजें इस बात की परिचायक है कि उन्होंने ब्याह रचा लिया है। 24 साल की हो चुकी बर्मिघम में रह रही मलाला ने अपने लिए योग्य वर अस्सीर मालिक को चुना और निकाह कर लिया।

नोबेल की शांति पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसूफजई उस समय चर्चा में आई जब स्कूल से लौटते समय तालिबानियों ने उनको गोली मार दी थी। हालांकि वो बच गईं। दरअसल वो कट्‌टरता के खिलाफ बीबीसी में 'गुल मकई' के नाम से डायरी लिखा करती थीं।

 

इस हादसे के बाद दुनिया भर में उनके समर्थन में लोग आए। वो समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ गईं। पाकिस्तान के स्वात घाटी क्षेत्र में वह तालिबानी बर्बरता की शिकार हुई थीं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मलाला ने लिखा है कि उन्होंने घर पर ही शादी रचा ली है और वह आगे की जिंदगी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 

 

लिखा, 'आज मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन है, असर और मैंने शादी कर ली है. हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर ही निकाह समारोह पूरा किया. कृपा करके हमें अपनी दुआएं दें. आगे के सफर में साथ चलने के लिए हम उत्साहित हैं।'