द फॉलोअप टीम, डेस्क:
अब तक केवल छोटे बच्चों को सुसु पोती करने की ट्रेनिंग दी जाती थी] लेकिन अब गायों और बछड़ों को भी यह ट्रेनिंग दी जाएगी। जी हां जर्मनी और न्यूजीलैंड के साइंटिस्ट मिलकर गायों और बछड़ों को पॉटी ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस ट्रेनिंग का नाम है मूलू ट्रेनिंग। इस ट्रेनिंग के जरिये बछड़ों को एक खास तरह के बाड़े में बंद करके सूसू-पॉटी करवाई जाती है। जब भी वो इस बाड़े में सूसू या पॉटी करते हैं तो उन्हें इनाम में मीठा मिक्सचर या जौ दिया जाता है। इस स्टडी से जुड़े नील डिर्कसन ने बताया है कि जब बछड़े भी अब समझ गए कि इनाम सिर्फ बाड़े में सूसू करने पर ही मिलता है।

बाहर सुसु पॉटी करने पर सजा होती है
बछड़ों को बाड़े के बाहर सूसू-पॉटी करने पर सज़ा देने का सिस्टम भी बनाया है। सजा के तौर पर उन्हें एक ईयरफोन लगाकर अरुचिकर संगीत सुनाया जाता है। यह सिस्टम ज्यादा दिन तक नहीं चला। फिर वैज्ञानिको को समझ में आया की गायों का सबसे ज्यादा मूड ख़राब पानी डालने पर होता है। इसलिए उन्हें सजा के तौर परउनपर एक डब्बा पानी डालना शुरू किया गया। अब ये तरीका काम कर रहा है। बछड़ों को हर दिन 45 मिनट ट्रेनिंग दी जाती है। अच्छी बात यह है कि 10 दिनों की ट्रेनिंग में 16 में से 11 बछड़े सिख गए हैं। ये 11 ऐसे बछड़े बाड़े में जाकर सूसू और पॉटी करते हैं। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि बछड़ों की पॉटी ट्रेनिंग से मिले नतीजों के आधार पर कहा जा सकता है कि कुछ सालों में सभी गायें टॉयलेट जाया करेंगी।

क्यों दी जाएगी ट्रेनिंग
दरअसल गायों की पॉटी ट्रेनिंग देने के के पीछे पर्यावरण का एंगल है। जानवरों के खुले स्थान पर पॉटी-सूसू करने से पर्यावरण में अमोनिया बढ़ रहा है। कृषि दुनियाभर में अमोनिया उत्सर्जित करने का सबसे बड़ा स्रोत है। जितना भी अमोनिया उत्सर्जन होता है, उसमें से आधा जानवरों के सूसू-पॉटी से होता है। जिन पशुओं का कृषि की दृष्टि से पाला जाता है वह औसतन हर रोज 29 से 40 किलो तक पॉटी और 30 लीटर तक सूसू करते हैं। ऐसा वह जहां भी मन चाहे, वहां कर देते हैं, जिससे आबोहबा गड़बड़ा रही है। ऐसा वैज्ञानिकों का तर्क है। गायों की पॉटी से निकली अमोनिया पर्यावरण पर बुरा असर नहीं डालती लेकिन जब ये धरती पर गिरती है तो उसमें मौजूद अमोनिया मिट्टी के साथ मिलकर नाइट्रस ऑक्साइड बनाती है। ये एक ग्रीनहाउस गैस है। इसकी वजह से धरती और पानी भी दूषित हो जाता है।