द फॉलोअप टीम, पटना:
पांच सांसदों के साथ अलग हुए लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सासंद पशुपति कुमार पारस के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनको यह निर्देश दिया गया है कि वह 5 दिन के अंदर राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाएं। कहा गया है कि चिराग तीन-तीन पदों पर एक साथ काबिज थे। इधर, चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई है। जिसमें शोर-शराबे के बीच उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार को साथ रखने पान में वो असफल रहे हैं।
चाचा के नाम के नाम किया भावुक ट्वीट
बैठक से पहले चिराग ने चाचा पशुपति कुमार पारस के नाम के नाम बेहद भावुक ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया लेकिन असफल रहा. पार्टी मां के समान है और मां के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूं।''
क्या कहा पार्टी के नेताओं ने
पारस गुट में शामिल वैशाली की सांसद वीणा देवी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि हर पार्टी में दो या तीन साल में अध्यक्ष बदलता रहता है। लोजपा में भी ऐसा ही हुआ है। किसी तरह की टूट नहीं हुई है। सांसद चंदन सिंह का भी यही कहना है कि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। महबूब अली कैसर बोले, चिराग में अनुभव की कमी, हम चाहते हैं वो साथ रहें।