द फॉलोअप टीम, डेस्कः
ट्विटर की कमान संभालते ही नये सीईओ पराग अग्रवाल एक्शन में दिख रहे हैं। दूसरे ही दिन उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है। पराग ने ट्विटर पर निजी फोटो और प्राइवेट वीडियो शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूजर्स दूसरे की फोटो बिना उनकी अनुमति के शेयर नहीं कर पाएंगे। बता दें कि Twitter के नए CEO पराग अग्रवाल अब कंपनी फोटो-शेयरिंग पॉलिसी को टाइट कर रही है। इस नए रूल के अनुसार वैसे लोग जो पब्लिक फिगर नहीं है वो ट्विटर को अपनी फोटो या वीडियो डिलीट करने के लिए कह सकते हैं।
पब्लिक फिगर पर लागू नहीं रूल
न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार Twitter ने बताया कि ये पॉलिसी पब्लिक फिगर या इंडिविजुअल पर तब लागू नहीं होगी। जब ट्वीट के टैक्सट पब्लिक इंटरैस्ट में होंगे। कंपनी ने आगे बताया कि वो हमेशा उस कॉन्टैक्सट को देखेंगे और ऐसे केस में वो इमेज या वीडियो को प्लेटफॉर्म पर रहने की परमिशन दे सकते। इंटरनेट यूजर्स के राइट पर काफी समय से बहस चल रही है। यूजर्स हमेशा से ये मांग कर रहे हैं कि जब थर्ड पार्टी किसी यूजर का डेटा या फोटो गलत कारण से पोस्ट करें तो उसपर अपील करने की सुविधा प्लेटफॉर्म दें।

कल ही Jack Dorsey ने अपने पद से इस्तिफा दिया
कंपनी ने बताया कि Twitter पहले से किसी पर्सन की प्राइवेट इंफोर्मेशन जैसे फोन नंबर या एड्रेस को शेयर करने पर रोक लगा रखा है। लेकिन, पहचान या परेशान करने वाले बढ़ते कंटेंट चिंता की वजह है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने इसको लेकर ट्वीट्स भी किए हैं बता दें कि इस पॉलिसी चेंज तब आया है जब Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कल अनाउंस किया था कि वो कंपनी में CEO पद छोड़ रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने अब पराग अग्रवाल को दी।