द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल आज ताजिकिस्तान की सुरक्षा परिषद के सचिव, नररुल्लो रहमतजोन महमूदजोदा और उज्बेकिस्तान के सुरक्षा परिषद विक्टर मखमुदोव के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। गौरतलब है कि 10 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता की पूर्व संध्या पर होने वाली उपरोक्त द्विपक्षीय वार्ता काफी अहम है। गौरतलब है कि दोनों देशों के सुरक्षा परिषद सचिव के साथ अहम वार्ता होगी।
रूस और ईरान के अधिकारियों संग होगी वार्ता
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल 10 नवंबर को रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रियर एडमिरल अली शामखानी और कजाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष करीम मासिमोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि उपरोक्त सभी देश अफगानिस्तान के पड़ोसी हैं जहां फिलहाल तालिबान का शासन है।

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित
गौरतलब है कि 20 साल के लंबे अंतराल के बाद अफगानिस्तान में तालिबान का शासन हो गया है। तालिबान ने वहां अंतरिम सरकार का गठन भी कर लिया है। यहां साल 2000 से ही अमेरिका समर्थित सरकार थी। अमेरिकी सैनिक यहां रहते थे। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से तालिबान ने ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया था। ऐसी हालत में इस वर्ष मई महीने से ही तालिबानी लड़ाकों ने एक-एक कर अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर कब्जा शुरू कर दिया था।
तालिबान का शासन क्षेत्रीय सुरक्षा में खतरा
जब अफगानिस्तान में अमेरिकी समर्थित लोकतांत्रिक सरकार थी तो भारत ने वहां आधारभूत संरचना के विकास में कई काम किए थे। भारत ने वहां अरबों डॉलर का निवेश किया था। अफगानिस्तान की पार्लियामेंट बिल्डिंग भी भारत ने बनवाई थी। यही नहीं, वहां भारत ने सड़क, बिजली, पनबिजली औऱ शिक्षण संस्थानों का विकास किया था। तालिबान का शासन होने से वहां आतंकवाद बढ़ने का अंदेशा था जो भारत की सुरक्षा के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा।