logo

नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, कहा हमारी शादी मान्य नहीं, पति पर लगाए बैंक खातों से रूपये निकालने के आरोप

नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, कहा हमारी शादी मान्य नहीं, पति पर लगाए बैंक खातों से रूपये निकालने के आरोप
द फॉलोअप टीम, कोलकाता:
तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी तुर्की के कानून के अनुसार हुई है, इसलिए तालक का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह शादी भारत में मान्य नहीं है। कुछ दिनों से नुसरत और उनके पति निखल जैन के अलग होने की खबर सुर्ख़ियों में थी। अब नुसरत जहां ने इस पूरे मामले पर कहा कि उनकी जिस तरह से शादी हुई है उसे भारत में इंटरफेथ शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता लेनी होती है। इसलिए शादी भारत में मान्य नहीं है। अगर कानून के अनुसार देखा जाए तो यह विवाह नहीं है, बल्कि आप इसे रिलेशनशिप या लिव-इन रिलेशनशिप कह सकते हैं। उन्होंने कहा है कि हम बहुत पहले से ही अलग हो गए थे, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं अपने निजी जीवन को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। 

खुद उठाती रहीं है परिवार का खर्च 
उन्होंने यह भी कहा है कि वह पहले दिन से ही अपने परिवार की भलाई का खर्च करती रहीं है, क्योंकि यह उनकी जिम्मेदारी हैं। उन्हें किसी के क्रेडिट कार्ड  का उपयोग करने या रखने की आवश्यकता नहीं है और खासकर उनका जिससे अब उनका कोई ताल्लुक नहीं है।  अभिनेत्री ने कहा कि उनके कपड़े, बैग और एक्सेसरीज अभी भी निखिल जैन के पास है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरे माता-पिता, दोस्तों और विस्तारित परिवार द्वारा दिए गए मेरे परिवार के सभी गहने, जिसमें मेरी अपनी गाढ़ी कमाई भी शामिल है, अवैध रूप से उन्होंने ने ले लिया है। 

6 महीने की प्रेग्नेंट है नुसरत 
नुसरत जहां छह महीने की प्रेग्‍नेंट है और मां बनने वाली हैं। इस बारे में निखिल जैन (Nikhil Jain) का कहना है कि जब वह अलग रह रहे हैं तो ये बेबी उनका कैसे हो सकता है? इस बारे में एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। खबर यह है कि उनकी प्रेग्‍नेंसी के बारे में उनके ससुराल और पति निखिल जैन को ही जानकारी नहीं है। निखिल और नुसरत की शादी टूटने की कगार पर है। खुद निखिल ने यह बात कही कि नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ बालीगंज वाले घर पर रह रही हैं। तब से वह उनसे मिले नहीं, ऐसे में ये बेबी उनका कैसे हो सकता है?