logo

वॉट्सऐप से कभी भी डिलीट कर पाएंगे पुराना मैसेज,  WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीन शॉट 

वॉट्सऐप से कभी भी डिलीट कर पाएंगे पुराना मैसेज,  WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीन शॉट 

द फॉलोअप टीम, रांची:

वॉट्सऐप नया फीचर लेकर आ रहा है।  'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर में कुछ बदलाव होने जा रहा है। अब आप अपने भेजे हुए मैसेज को कभी भी डिलीट कर सकेंगे। अभी इस फीचर की टाइम लिमिट 68 मिनट है। वॉट्सऐप को फीचर को ट्रैक करने वाले प्लेटफार्म WABetaInfo ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें एक डायलॉग बॉक्स भी दिख रहा है जिसमें आपको यह सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा कि आप मैसेज को सिर्फ अपने लिए डिलीट करना चाहते हैं या सभी के लिए।


 

पुराना मैसेज भी हो गया डिलीट
जो स्क्रीन शॉट में शेयर किया गया है उसमें दिख रहा मैसेज तीन महीने पुराना है।  यानी  वर्तमान समय सीमा से कहीं अधिक है। अभी 68 मिनट और 16 सेकेंड तक डिलीट करने दिया जाता है। 2017 के बाद कई बार टाइम लिमिट बढ़ाई गई है। शुरुआत में सिर्फ 8 मिनट ही मिलते थे। हालांकि, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम में मैसेज हटाने के लिए कोई टाइम लिमिट नही है । आप इसे कभी भी हटा सकते है। 

यह भी पढ़े:

खुद का कल्याण करने वाले मुखिया जी को अब आधुनिक हथियारों से लैस बॉडीगार्ड भी चाहिए

कब तक आयेगा फीचर
हालांकि यह फीचर कब तक आयेगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन जिस तरह से स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है, उसे देखकर यही लग रहा है कि जल्द ही यह फीचर हम सबके पास आ जाएगा और हम सब भी इसका इस्तेमाल कर पाय़ेंगे।