द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड के समीप बुधवार को 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद हुआ है। यह आत्महत्या है, या हत्या पुलिस इसकी जांच में जुटी है। युवक की पहचान माज मोहम्मद के रूप में हुई है। जहाँ से युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है, वहां से कुछ ही दूरी पर उसका घर है। घटना की जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र का महौल गमगीन है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक युवक के शरीर में किसी भी तरह का जख्म या चोट के निशान नहीं हैं।
अत्यधिक नशा कर रहा था माज
माज मोहम्मद के परिजनों ने जानकरी दी कि माज पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा नशा कर रहा था। किसी की बात नहीं सुनता था और काफी चिड़चिड़ा हो गया था। उसके दोस्तों से भी उसकी नोकझोंक होती रहती थी। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के कारण का पता चल सकेगा।