logo

ससुर को था बहु और किरायेदार के बीच अवैध संबंध का शक, पांच लोगों का कत्ल किया

ससुर को था बहु और किरायेदार के बीच अवैध संबंध का शक, पांच लोगों का कत्ल किया

द फॉलोअप टीम, गुरुग्राम:

गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स से 4लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या की वजह नाजायज संबंध बताई जा रही है। मृतक में 2 महिलाएं, 1 बच्ची और एक पुरुष शामिल है। मामला राजेंद्र पार्क का है, जहां मकान मालिक ने अपनी बहु, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके 2 बच्चों की हत्या कर दी। 

 

हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण
हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने गया और सरेंडर किया। आरोपी को शक था कि उसकी बहु और किरायेदार का कोई नाजायज संबंध है, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मकान मालिक राव राय सिंह ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्ण किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच  कर रही है। आरोपी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। 

 

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने आस पास सामजिक काम  करते हैं। उसकी इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है।  लोग उन्हें ट्रीमैन के रूप में जानते हैं। पुलिस को जांच में  मालूम हुआ  है कि 5 लोगों की हत्या हुई है। हत्यारोपी राव राय सिंह थाने पहुंचा और पांच हत्या की बात कबूली, लेकिन पुलिस को विश्वास नहीं हो रहा था। बाद में उसने बताया कि मृतकों में उसकी पुत्रवधू भी शामिल है तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। राव राय सिंह को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अफेयर का शक था,  इसलिए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया.