logo

मोदी सरकार-2 की दूसरी वर्षगांठ पर 30मई को प्रदेश के 5 हजार गांव में भाजपा करेगी सेवा कार्य, वर्चुअल मीटिंग में कौन क्या बोला जानिए

9002news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
आगामी 30 मई को मोदी सरकार-2 का दो साल पूरे होने जा रहा है। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा  की एक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। दीपक प्रकाश ने कहा कि 30मई को प्रदेश के 5  हजार गांव में भाजपा  सेवा कार्य करेगी। कहा कि आगामी  30 मई को मोदी सरकार2 की दूसरी वर्षगांठ है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चल रही मजबूत, निर्णायक, गांव गरीब, किसान को समर्पित सरकार लगातार 7 वर्ष पूर्ण  करने जा रही है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश लड़ रहा कोरोना से जंग: दीपक प्रकाश
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रहा है। संक्रमण के बीच देश की चिकित्सा सुविधा मजबूत हुई है। दुनिया के परिपेक्ष्य में भारत की स्थिति बेहतर है।  विश्व आज उम्मीद भरी निगाहों से भारत को देख रहा है। देश आज सीमाओं से पार मानवता की सेवा में तत्पर है। सेवा कार्य के तेहत मास्क , सैनिटाइजर ,काढा, राशन, भोजन,फल, दवाइयां आदि का वितरण किया जाएगा। ये सारे कार्य  कोविड और लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए किये जायेंगे। 

ट्रेसिंग एवम वैक्सीनेशन को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा के साथ  गांव में सभी का टीकाकरण जल्द सुनिश्चित हो इसके लिये भी जागरूक करेंगे। साथ ही ऑक्सीमीटर आदि के माध्यम से कोरोना मरीजों की जांच करके उनके आइसोलेशन में रहने,अस्पताल में भर्ती होने या दवा संबंधी जागरूकता भी फैलाई जाएगी। राज्य सरकार जहां कफन देने में विश्वास करती है वही भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा नारायण सेवा के साथ अंत्योदय के मंत्र को  साकार करते हैं।

प्रत्येक मंडल से 10 गांव का करें चयन: धर्मपाल सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने ज़िले में प्रत्येक  मंडल से 10 -10 गांव का चयन करें  जहां सेवा कार्य करना है।  इसमें लोगो की जरूरतों  को प्राथमिकता दें । जहां ज्यादा जरूरत मंद हो वहां कार्यकर्ता ज़रूर जाएं। जन प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन गांव के अतितिक्त अपने क्षेत्र के  दो-  दो गांव का चयन करें जहां उनके द्वारा सेवा कार्य सम्पन्न हो।

2000 मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान
सिंह ने पार्टी के सभी सात मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा कम से कम 2000 कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जाए जो सेवा दिवस के अवसर पर रक्त दान करे या करने को संकल्पित हों। उन्होंने इन  सूचीबद्ध लोगों के पंजीकरण के भी निर्देश दिए। 

कांग्रेस ने देश का उपहास किया: बाबूलाल मरांडी
बैठक को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने कहा  कोरोना काल मे जहां प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूती से लड़ाई लड़ रहा। जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों ने देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का मजाक उड़ाया।  वैक्सीन का दुष्प्रचार किया जिसके कारण देश मे टीकाकरण बुरी तरह प्रभावित हुआ। टूलकिट के माध्यम से देश की परंपरा संस्कृति पर चोट किया गया।
हालांकि दुनिया भारत का आज लोहा मान रही और देश का प्रतिपक्ष ओछी मानसिकता से ग्रसित है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं पर भी हमला बोला। कहा कि यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। लोग इलाज के अभाव में मरते रहे और ये सरकार अपनी जिम्मेवारियों से भागती रही।

भारत मजबूती से खड़ा है: अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मजबूती से खड़ा है। देश आज प्रधानमंत्री के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। प्रधानमंत्री  की दूरदृष्टि सोच है। भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के साथ उन्होंने सभी राज्यों को कोरोना की दूसरी लहर के लिये आगाह किया था। एक साल के भीतर स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण, देश में आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।भारत इन क्षेत्रों में आत्म निर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ा है।

यह हुए बैठक में शामिल
बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, नेता  विधायकदल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी, सभी सांसद, विधायक, ज़िला के पदाधिकारी, ज़िला परिषद, नगर परिषद,नगर पंचायत के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के अंत मे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व दुखा भगत, लक्षमण गिलुवा सहित कई अन्य के निधन पर  शोक प्रकट किया गया। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य साहू ने किया।