logo

साले की शादी में शामिल होने जा रहे बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटा गंभीर हालत में इलाजरत

8749news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान  की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल सिंह के रूप में हुई है। वह देवरी थाना क्षेत्र बरवाडीह गांव के रहने वाले थे। हादसे में अनिल सिंह का  17 वर्षीय बेटा शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल है।

बोलेरो ने मारी बाइक में टक्क्र
अनिल सिंह अपने बेटे के साथ बाइक से साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनके बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में जा गिरे। बेंगाबाद पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां गंभीर हालत  देखकर सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया। गिरिडीह से डॉक्टरों ने गंभीर हालात देख धनबाद रेफर किया। जहां इलाज के दौरान अनिल सिंह की मौत हो गई।