logo

बेटी के लिए लड़का देख लौट रहे शख्स को बस ने मारी टक्कर, मौक पर हुई मौत

7859news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

जमुआ चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में बस और साइकिल में टक्कर हो गयी। सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहराडीह गांव निवासी उमेश तुरी के रूप में हुई है। बस से धक्का लगने के बाद उमेश घायल हो गए थे। आनन फानन में एम्बुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत गयी। लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

बेटी के लिए देखने गए थे लड़का
बताया जा रहा है कि उमेश तुरी अपनी बेटी का विवाह तय करने के लिए चतरो आये थे। जहां लड़का देखने के बाद साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे लोग बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

परिजनों ने की मुआवजे की मांग
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमुआ चकाई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर देवरी के थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, एएसआई विनय कुमार सिंह और सुखदेव प्रसाद यादव पहुंचे। वहां ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास करने लगे। लोग मुआवजा देने की मांग करने लगे। सबका कहना था कि उमेश घर मे अकेला कमाने वाला सदस्य था  उसकी तीन बेटी और एक बेटे का पालन पोषण कैसे होगा। बेटी की शादी कैसे होगी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया।