द फॉलोअप टीम, रांची:
लातेहार जिला के मनिका प्रखंड के जाँहो में एक बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत बन रहा कुआं धंस गया जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई! साथ ही काम कर रहे चार मजदूर इस घटना में घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कूप निर्माण में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुआं की मिट्टी धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए और मिट्टी के नीचे दब गए।
घटना के बाद प्रशासन की टीम पहुंची
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान शिवबंस सिंह (38 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री, एक पुत्र व पत्नी को छोड़ गया। घायलों में धर्मदेव सिंह, सुखन सिंह, धनवत सिंह, सोमर सिंह के नाम शामिल हैं।