logo

नाली को लेकर भिड़े पड़ोसी, 1 की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

8040news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी में दो पड़ोसियों की विवाद में एक कि मौत हो गई। यह विवाद नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते इतना आक्रामक हो गया कि एक व्यक्ति की जान चली गयी। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार की है। मृतक और घायल दोनों आपस मे सगे भाई है। 
मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पर हमला कर दिया। भीड़ ने तीन बाइक में आग भी लगा दी। मौके पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अगले महीने मृतक की शादी थी
मृतक की पहचान 23 वर्षीय रोहन चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहन की अगले महीने शादी होने वाली थी। घायल रत्नेश चौहान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के घर आसपास के लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। पत्थरों और लाठी डंडे से घर के सामान को तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ को हटाया।

स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश
आरोपी पिता सीताराम चौहान और दो बेटे रोहित चौहान व अनुज चौहान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। लोग थाने बीबी पहुंच गए और आरोपियों को भीड़ को सौंपने की मांग करने लगे। पुलिस के बहुत समझाने पर भी लोग शांत नही हुए। जोगता, तेतुलमारी, केंदुआ सर्किल पुटकी थाना, भगाबांध थाना समेत अन्य पुलिस बल तैनात को तैनात किया गया। छानबीन जारी है।