logo

'जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करेगा वही झारखंड में राज करेगा !'

13025news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:

झारखंड के आदिवासी समुदाय ने स्वयं के विकास के लिए सोमवार को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में एक महाजुटान किया गया। वहां सभी ने एक स्वर में कहा कि जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करेगा वही झारखंड में राज करेगा। आदिवासी मूलवासी का विकास हेमंत सोरेन और इरफान अंसारी ही कर सकते हैं। इस महाजुतान में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर मौजूद आदिवासी समुदाय के लोगों ने इरफ़ान अंसारी का खूब स्वागत किया। 

 

हमारा शोषण हो रहा 

ग्रामीणों ने कहा कि आप दिन-ब-दिन दिल में जगह बनाते जा रहे हैं। विकास की आंधी आप हैं। आप जिस प्रकार मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते है आज इसकी आवश्यकता है। भाजपा के लोग रघुवर दास की प्रशंसा करते हैं। झारखंड में रहकर छत्तीसगढ़ के लोगों की गुणगान गाते हैं। यह हम सब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे आदिवासी संगठन के लोगों ने कहा कि राज्य बन गया था लेकिन भाजपा के राज में हमारा विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ था। यहां बाहर से लोग आकर हमारी जमीन हड़प कर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां कोयला, लोहा और पानी सब ले लेते हैं। हम सब अपना अधिकार और हक की मांग करते हैं। तो हमें कानून की आड़ दिखाकर हमें झूठे मुकदमे कर जेल में भेज दिया जाता है लेकिन आप हमारी भावनाओं को समझते हैं।

 

हमें विकास पुरुष चाहिए

इस अवसर पर विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा कि राज्य आदिवासी और मूल वासियों का है। हमारे मुख्यमंत्री दिन रात झारखंड वासियों के लिए काम कर रहे हैं। रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी सरकार ने झारखंड का टैक्स का पैसा हड़प लिया। वह राशि भी एक साजिश के तहत बंद कर दी गई है। बंद इसलिए कर दिया क्योंकि यहां पर भाजपा की सरकार नहीं है। यहां जनता की सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी है। जिसे भाजपा के लोग पहचान नहीं पा रहे हैं। हमें विकास पुरुष हेमंत सोरेन चाहिए। जो हमारे दर्द को समझे जो हमारी भावनाओं को समझे।