द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
डंडई थाना क्षेत्र के महुदंड गांव निवासी दामोदर ठाकुर पर आर्केस्ट्रा डांसर के पैसे ना देने का आरोप लगा हौ। आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली सात लड़कियां अपनी फरियाद लेकर डंडई थाना पहुंची। ये सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से लाई गईं थीं। दामोदर ठाकुर ने इन लड़कियों का पैसा नही दिया।
पुलिस ने लड़कियों को दिलवाया पैसा
आरोप है कि दामोदर ठाकुर ने ऑर्केस्ट्रा डांसर का पैसा नहीं दिया और उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद लड़कियां डंडई थाना पहुंची और थाना प्रभारी सुनील कुमार पटेल से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए उन लड़कियों को उनका मेहनताना दिलवाया।
ऑर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता है दामोदर ठाकुर
दरअसल आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालक दामोदर ठाकुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से इन लड़कियों को लाकर आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस करवाता है। डांस करने वाली लड़कियों को अपने कार्यक्रम के साथ-साथ सप्लायर का काम भी करता है। सभी लड़कियों को काम के साथ-साथ अपने घर में ही भाड़े के रूम में दामोदर ने रखा था। सबके खाने पीने की भी व्यवस्था वहीं थी।
पैसा मांगने पर लड़कियों को निकाला
अचानक जब लॉक डाउन में काम ज्यादा नहीं होने लगा तो दामोदर ठाकुर ने का पैसा दिए बिना लड़कियों को अपने घर से निकाल दिया। लड़कियों से लॉक डाउन से पहले ही घर जाने के लिए पैसा मांगा था लेकिन उनको पैसा नहीं दिया गया। उनका खाना-पीना देना बंद कर दिया। मंगलवार को घर जाने के लिए पैसा की मांग करने पर जबरदस्ती उन सभी को घर से निकाल दिया। लड़कियों ने भूखे प्यासे एक दिन गुजारे। लड़कियां ने डंडई थाना पहुंच इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर लड़कियों के बकाये पैसे का भुगतान करवाया।