द फॉलोअप टीम, डेस्क:
जब ओसामा बिन लादेन जीवित था उस वक़्त दुनिया उसके नाम से खौफ खाती थी। कई बड़े आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन की जब मौत हुई उसके बाद लोगों ने सुकून की सांस ली। ओसामा से जुडी एक खबर यह सामने आ रही है कि उसके भाई की हवेली अब बिकने वाली है।
जी हां बिलकुल सही पढ़ रहे है आप। इब्राहिम बिन लादेन की हवेली बिकने जा रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि लादेन की हवेली बिकेगी तो कितने रुपयों में में। बता दें कि तकरीबन 2 अरब रुपयों में। यह हवेली अमेरिका के लॉस एंजेलिस में है। इसकी कीमत करीब 28 मिलियन डॉलर है। जोकि भारतीय रुपयों के हिसाब से 2,08,31,30,000 रुपये होता है।

2 एकड़ में फैली है हवेली
ओसामा के भाई इब्राहिम का यह घर एक पॉश इलाके में है। यह घर करीब 2 एकड़ में फैला हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2001 में हुए अमेरिकी हमले के बाद से ही यह घर खाली है। उसने यह घर 1983 में खरीदा था। उस वक़्त इसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर यानी एक करोड़ 48 लाख के आसपास थी। इब्राहिम यहां पर अपनी पूर्व पत्नी Christine Hartunian Sinay के साथ रहता था।

20 साल से खली है लादेन का घर
20 साल पहले इस घर में कई नौकर चाकर हुआ करते थे। यह एक पुरानी हवेली है। इसका निर्माण जो 1931 में हुआ था। 2 एकड़ में फैली या हवेली लगभग 20 वर्षों से तो बिल्कुल है इसमें 7 बेडरूम हैं और 5 बाथरूम है। ओसामा बिन लादेन सऊदी अरब के एक धनी परिवार में 10 मार्च 1957 में पैदा हुए थे। ओसामा बिन लादेन, अमरीका पर 9/11 के हमलों के बाद दुनिया भर में चर्चा में आया था। ओसामा, मोहम्मद बिन लादेन के 52 बच्चों में से 17वा बच्चा था। मोहम्मद बिन लादेन सऊदी अरब के अरबपति बिल्डर थे। जिनकी कंपनी ने देश की लगभग 80 फ़ीसदी सड़कों का निर्माण किया था।
