logo

आउटसोर्सिंग बीसीसीएल कर्मी के घर मे बमबाजी, गोली उनको छू कर निकली

7705news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

खुलेआम बढ़ते अपराधों के बीच एक खबर आयी है जिले के सुदामडीह से। जहां बीसीसीएल एएसपी एक्स पैच के डेको आउटसोर्सिंग के इंचार्ज मधु सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर फायरिंग की। बम फेंक कर जानलेवा हमला किया है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। सिंदरी एसडीपीओ अजीत सिन्हा छानबीन कर रहे हैं। 

खोखा और गोली बरामद किया गया
जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से एक खोखा और एक जिंदा गोली भी मिली है। गोली मधु सिंह को छू कर निकल गई है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह गोली उन पर चलायी क्यों गयी है। पुलिस भी अभी इस मामले में कुछ नहीं कह रही है। इस घटना से मधु सिंह की जान जा सकती थी। राहत की बात यह है कि अपराधी अपने मकसद में कामयाब नही हो पाए।