logo

2020-21 में माइनस 7.3 प्रतिशत गिरी GDP, पी चिंदबरम ने बताया अर्थव्यवस्था का काला साल

2020-21 में माइनस 7.3 प्रतिशत गिरी GDP, पी चिंदबरम ने बताया अर्थव्यवस्था का काला साल
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत के पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विफलता के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 को अर्थव्यवस्था के लिहाज से बीते चार दशक का सबसे काला साल बताया है। उन्होंने आलोचना की है। 

केंद्र की नीतियों का परिणाम है गिरती जीडीपी
पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा कि 2020-21 में जीडीपी 2018-19 के मुकाबले काफी कम है। वित्त वर्ष 2020-21 बीते चार दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से सबसे काला साल रहा है। 2020-21 की चार तिमाहियां सारी कहानी बयां करती है। पी चिंदबरम ने कहा कि ये केंद्र की नीतियों का परिणाम है। 

महामारी संकट को केंद्र ने जटिल बना दिया है
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान हालात काफी हद तक महामारी के प्रभाव की वजह से है लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की अक्षमता, कमजोर नीतियां और अक्षम आर्थिक प्रबंधन ने इसको और जटिल बना दिया है। पी चिंदबरम ने नोटबंदी, जीएसटी जैसे योजनाओं के लिए पीएम की आलोचना की। 

विपक्षी पार्टियों ने की केंद्र सरकार की आलोचना
केंद्र सरकार की केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत का विकास दर माइनस 7.3 फीसदी रहा। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान जीडीपी में 1.6 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की गई। यही आंकड़ा पिछले साल 4 फीसदी था। पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी में 7.3 फीसदी की गिरावट आई। 

मोदी सरकार पर बरसे पी चिंदबरम
केंद्र सरकार के मंत्रियों और नेताओं का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में निर्माण कार्य बंद रहा। कई अन्य तरह के व्यवसाय भी बंद रहे। खुदरा दुकानें भी बंद करनी पड़ी। आयात-निर्यात पर भी लॉकडाउन का प्रभाव रहा। यही वजह है कि अर्थव्यवस्था थोड़ी संकट में है। वहीं, विपक्षी पार्टी के नेताओं ने अर्थव्यवस्था की खराब हालत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।