logo

29 साल से ओलंपिक मेडल के लिए तरस रहा है पाकिस्तान, जानिए! अब तक कितने पदक मिले

11576news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों का महाकुंभ चल रहा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में दुनियाभर के एथलीट पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दुनिया के तमाम देशों के हाथ कोई ना कोई पदक जरूर लगा है। भारत भी 2 रजत और 3 कांस्य सहित पांच पदक जीत चुका है। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच चुके हैं। पहलवान बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में हैं। इसके अलावा भी कई इवेंट वैसे हैं जहां से भारत को पदक की उम्मीद है। इस बीच आपको दिलचस्प बात बताने जा रहा हैं। 

भारत और पाकिस्तान की ओलंपिक में तुलना
दुनियाभर के किसी भी इवेंट में जब भारत की टीम भाग लेती है। चाहे वो क्रिकेट हो। हॉकी हो या फिर एथलेटिक्स। पड़ोसी देश से इसकी तुलना लाजिमी है। अब मामला ये है कि भारत तो टोक्यो ओलंपिक्स में पांच पदक जीत चुका है लेकिन पाकिस्तान का क्या हाल है। गौरतलब है कि पाकिस्तान टोक्यो ओलंपिक्स में फिसड्डी साबित हुआ है। पाकिस्तान के हाथ किसी भी इवेंट का कोई पदक नहीं लगा है। केवल टोक्यो ओलंपिक्स में ऐसा है, जी नहीं। पाकिस्तान को बीते 29 साल से किसी भी ओलंपिक इवेंट में पदक नहीं मिला। 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में आखिरी बार पाकिस्तान पदक नहीं जीत सका। 

पाकिस्तानी हॉकी टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई
गौरतलब है कि किसी जमाने में हॉकी का बेताज बादशाह मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम बीते 2 साल से ओलंपिक क लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई है। पाकिस्तानी हॉकी टीम ने तो 2016 रियो ओलंपिक में क्वालीफाई कर पाई और ना ही 2020 टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई औऱ ना ही 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफा कर पाई। 

भारत के नाम हैं कुल 29 ओलंपिक मेडल
ओलंपिक इतिहास में पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो उसके नाम केवल 10 मेडल हैं। इसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर औऱ 3 कांस्य पदक शामिल है। भारत औऱ पाकिस्तान की तुलना करें तो जितने पाकिस्तान के कुल मेडल हैं उतना तो भारत के पास गोल्ड मेडल है। ओलंपिक खेलों में भारत के नाम 29 मेडल हैं। भारत ने 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 12 ब्रॉंज मेडल जीते हैं।