द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारत के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) हाल ही में ट्वीटर (Twitter) के नए सीईओ बनें है। सीईओ बनने वाले यह पहले भारतीय हैं। इससे पहले ट्वीटर में ही चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हुआ करते थे, जो कंपनी की टेक्निकल स्ट्रैटजी का कामकाज देखते थे। आपको बता दें कि सीईओ बनने के बाद अग्रवाल की सैलरी में इजाफा किया गया है। अब अग्रवाल को सालाना 1 मिलियन डॉलर ( करीब 7.49 करोड़ रुपये) सैलरी दी जाएगी और साथ ही को तमाम तरह के भत्ते और बोनस भी दिए जाएंगे। गौरतलब है कि भारत में पैदा हुए पराग अग्रवाल ट्वीटर के सीईओ और संस्थापक जैक डोर्सी की जगह लेंगे।

अग्रवाल को मिलेंगे कंपनी के शेयर
कंपनी अग्रवाल को टारगेट बोनस के तौर पर सालाना सैलरी का 150 फीसदी मिलेगी। दिसंबर 2021 के ऑफिस लेटर के टर्म के बोर्ड की तरफ से अग्रवाल को करीब 94 करोड़ के कंपनी के शेयर आवंटित किए जाएंगे। कंपनी की तरफ से इसका खुलासा Twitter की रेगयुलेटरी फाइलिंग से खुलासा हुआ है। अग्रवाल को कंपनी के शेयर 16 बार में दिए जाएंगे।
सुंदर पिचाई का सैलरी
अगर Google और Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई से पराग अग्रवाल की सैलरी की तुलना करें, तो पराग अग्रवाल की सैलरी करीब 10 गुना कम होगी। बता दें कि सुंदर पिचाई की सैलरी करीब 10 मिलियन डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) सालाना है।