द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
नीतीश कुमार को बुरा-भला कहना गलत
लोक जनशक्ति पार्टी के 6 में से 5 सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की है। बागी तेवर दिखाने वाले सांसदों में पशुपति कुमार पारस, चंदन सिंह, प्रिंस राज, वीणा देवी और महबूब अली कैसर शामिल हैं। महबूब अली कैसर ने मीडिया से बात में कहा, 'हम चाहते हैं कि बस लीडरशिप चेंज हो।' उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुरा-भला कहना गलत था।
पशुपति पारस को बिहार के अध्यक्ष पद से हटाना गलत
महबूब अली कैसर ने कहा, 'विधानसभा चुनाव के वक्त अपनाई गई रणनीति गलत थी। यह मुख्य वजह रही है। कहने के बावजूद चिराग पासवान नहीं माने। पशुपति पारस को बिहार के अध्यक्ष पद से हटाना गलत था। वो अनुभवी आदमी हैं। उन पर रामविलास पासवान भी भरोसा करते थे।